Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL Auction : KKR ने ग्रीन को रिकॉर्ड तोड़ 25.20 करोड़ में खरीदा, साव और सरफराज को नहीं मिले खरीदार

केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उनके लिए कड़ी बोली लगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL Auction : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि पृथ्वी साव और सरफराज खान नहीं बिके।

ग्रीन ने अपने हमवतन मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उनके लिए कड़ी बोली लगी, जिसके अंत में चेन्नई की फ्रेंचाइजी पिछड़ गई। विदेशी खिलाड़ियों के लिए नीलामी के नियमों के अनुसार हालांकि शेष राशि बीसीसीआई के खिलाड़ी विकास कार्यक्रम में जाएगी।

Advertisement

ऐसे में इस सत्र के लिए उनका वेतन 18 करोड़ रुपये (19 लाख अमेरिकी डॉलर) ही रहेगा। ग्रीन इससे पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 29 मैचों में 707 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए है।

Advertisement

साव हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार लय में होने के बावजूद किसी फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने में नाकाम रहे। यह हाल सरफराज का भी रहा, जिन्होंने मंगलवार को मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 22 गेंदों में 73 रन बनाए।

Advertisement
×