Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर पर वॉशिंगटन सुंदर की राय, कहा- हर फॉर्मेट में खेलना वरदान

भारत के लिए सारे प्रारूप में खेलना वरदान है, चुनौती नहीं : सुंदर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL 2026 : भारत के हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर का मानना है कि क्रिकेट का कैलेंडर अति व्यस्त होने के कारण हर प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ी अब बिरले होते हैं लेकिन इस जमात का हिस्सा बनना खूबसूरत वरदान है, बड़ी चुनौती नहीं। भारत के लिए 2017 में पहली बार खेलने वाले सुंदर को कैरियर में कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है। वह हालांकि पिछले 18 महीने से भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं।

उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए हर प्रारूप खेलना बड़ा वरदान है। हम सभी को पता है कि भारतीय टीम हमेशा किस तरह का क्रिकेट खेलती है। तीनों प्रारूप में खेलने का सौभाग्य मुझे मिला और आगे भी मैं अपनी ओर से योगदान देकर भारत के लिए अधिक से अधिक मैच जीतना चाहूंगा। सुंदर ने टी20 विश्व कप में कुछ ही मैच खेले लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दिया है।

Advertisement

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे सुंदर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है जिससे उन्हें विभिन्न प्रारूपों में नियमित मौके मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं दिखती। फिटनेस की बड़ी भूमिका है और आपको समझना होगा कि अलग अलग हालात में शरीर कैसे काम करता है।'' सीनियर आफ स्पिनर आर अश्विन के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अधिक मौके मिलने लगे लेकिन छोटे प्रारूप में उन्हें बल्लेबाजी को निखारना पड़ा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आपको अलग अलग भूमिकाओं के लिए अलग तैयारी करनी पड़ती है और समझना होता है कि किस तरह के कौशल की जरूरत है और उसके हिसाब से काम करना पड़ता है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में अगले साल वनडे विश्व कप खेलने की उम्मीद है लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के लिए हर मैच जीतना है।

Advertisement
×