IPL 2026 : गुवाहाटी में वैभव का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरू को 6 विकेट से हराया
ध्रुव जुरेल की शानदार 81 रनों की पारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई
IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। ध्रुव जुरेल की शानदार 81 रनों की पारी और एक महत्वपूर्ण साझेदारी ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।
रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए। एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला।
चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाये जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन बने। मैच से पहले बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और पिच में नमी के कारण अतिरिक्त उछाल मिला।

