Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026: टाइटंस के शीर्ष क्रम में बेहद शानदार बल्लेबाज, हम इकाई के तौर पर अच्छा खेल रहे हैं: हेडन

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन का मानना ​​है कि उनके पास जबरदस्त गेंदबाजी आक्रमण है और बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष पर शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं और साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में टीम सही समय पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन का मानना ​​है कि उनके पास जबरदस्त गेंदबाजी आक्रमण है और बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष पर शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं और साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में टीम सही समय पर अपनी बेहतरीन फॉर्म में आ रही है।

टाइटन्स ने लगातार चार मैच जीते हैं जिसमें शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77 रन की जीत भी शामिल है। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्ले ऑफ में जगह बनाने के प्रबल दावेदारों में शामिल है। हेडन ने मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''यह एक बहुत अच्छी टीम है। यह एक खतरनाक गेंदबाजी टीम है और आज रात हमने यही देखा। यह एक बहुत ही विध्वंसक गेंदबाजी इकाई साबित हो सकती है।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''हमारे बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर बेहद शानदार बल्लेबाज हैं। शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने एक बहुत ही मजबूत इकाई बनाई है।'' टाइटंस की गेंदबाजी में भी विविधता है जिसमें कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, राशिद खान, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और साई किशोर जैसे गेंदबाज शामिल हैं। हेडन ने कहा, ''हमने प्रसिद्ध कृष्णा को तो खिलाया भी नहीं जो कि एक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

हमारी टीम में काफी विविधता है और आज रात हमने साई किशोर के रूप में इसका नजारा देखा। और अब हम पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलना शुरू कर चुके हैं।'' उन्होंने कहा, ''कोच के तौर पर आज रात का मैच मेरे लिए पहला ऐसा मैच था जिसमें मुझे लगा कि हमने खेल के सभी विभागों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए अपने घरेलू मैदान से बाहर मिली यह जीत हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।''

जोरदार पावर हिटिंग के इस दौर में टाइटंस ने सफलता का अपना ही एक अलग फॉर्मूला तैयार किया है। वे अपनी टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर ही सबसे अधिक निर्भर रहते हैं और उन्हीं से टीम की जीत की पूरी जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद करते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़कर टीम को चार विकेट पर 229 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement
×