Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच, 3.4 ओवर के बाद थमा खेल

IPL 2026 : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच, 3.4 ओवर के बाद थमा खेल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग मैच बारिश के कारण 3.4 ओवर के खेल के बाद रद्द करना पड़ा, जिससे दोनों टीम को एक-एक अंक मिला। मैच रद्द होने के साथ मौजूदा सत्र में नाइट राइडर्स के अंकों का खाता भी खुल गया। टीम को अपने शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे मैच में भी टीम दो विकेट पर 25 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। अगर मैच शुरू होता तो यह पांच ओवर का ही हो पाता व टीम को सिर्फ आठ गेंद और खेलने को मिलती, जिससे संभवत: उसकी स्थिति काफी कमजोर होती। दूसरी तरफ अपने शुरुआती दो मैच जीतने वाली पंजाब की टीम तीन मैच में पांच अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। मैच को नाइट राइडर्स की पारी में 3.4 ओवर के खेल के बाद हल्की बूंदाबांदी के कारण रोका गया जो बाद में बारिश तेज होने के कारण दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

Advertisement

मौजूदा सत्र में पहली जीत की तलाश में जुटे नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा जब जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में दो विकेट झटक लिए। बार्टलेट ने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (06) और कैमरन ग्रीन (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके नाइट राइडर्स को दोहरा झटका दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमाए। ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा।

Advertisement

इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो रन बनाए थे। नाइट राइडर्स की टीम अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर खेल रहे थे।

मैच के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान भी दर्शकों के बीच मौजूद हैं। वह इस सत्र में पहली बार मैच देखने आए थे। संयोग से पिछले सत्र में भी ईडन गार्डन्स में नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे जिसके बाद नाइट राइडर्स ने जब बिना कोई विकेट खोए सात रन बनाए थे तो बारिश आ गई और मैच रद्द हो गया।

Advertisement
×