Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : जीत के बाद बोले मुकेश कुमार- हमेशा विकेट लेने की रहती है मेरी मानसिकता

90 रन की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद शनिवार को यहां कहा कि रन बचाने के साथ उनकी प्राथमिकता हमेशा विकेट निकालने की रहती है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और 'प्लेयर ऑफ द मैच' समीर रिजवी की 90 रन की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया।

टीम ने 163 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। मुकेश ने सत्र के लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ने वाले 22 साल के रिजवी की तारीफ करते हुए कहा कि क्रीज पर जमने के बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक सोच वाला बल्लेबाज है। अगर वह थोड़ा समय क्रीज पर बिता ले, तो किसी भी गेंदबाज के लिए उसे रोकना आसान नहीं होता।

Advertisement

मैच के दौरान मुकेश ने मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा को तीन गेंदों के अंदर आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने कहा कि टीम पिच के मिजाज को समझने में सफल रही और उसी के अनुसार रणनीति बनाई। सबसे पहले विकेट को समझना पड़ता है। अगर पिच धीमी है, तो उसी हिसाब से लेंथ और विविधता पर काम करना होता है। इस मैच में मैंने लेंथ बॉल के साथ कटर का भी इस्तेमाल किया, क्योंकि गेंद रुककर आ रही थी।

Advertisement

मुकेश ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने स्विंग हासिल करने की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए जल्द ही अपनी रणनीति बदल दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आमतौर पर बड़े स्कोर वाले मैच होते हैं, लेकिन इस बार विकेट वैसा नहीं था जैसा हमने सोचा था। हमने सपाट पिच की मांग की थी, लेकिन जो मिला, वह हमारे लिए कारगर साबित हुआ। गेंदबाजी के दौरान अपनी मानसिकता पर उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान हमेशा विकेट लेने पर रहता है। अगर मैं रक्षात्मक गेंदबाजी करता हूं, तो बल्लेबाज पर दबाव नहीं बनता।

आक्रामक मानसिकता से गेंदबाजी करने पर ही मौके बनते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में पावरप्ले की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि शुरुआती विकेट मैच का रुख बदल सकते हैं। अगर पावरप्ले में विकेट मिल जाएं, तो बल्लेबाजी टीम पर मानसिक दबाव बनता है और रन गति नियंत्रित रहती है। अगर विकेट नहीं गिरते, तो टीम आसानी से 70-80 रन बना लेती है, जबकि विकेट गिरने पर स्कोर 50 तक सीमित रह सकता है।

Advertisement
×