Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026: आखिरी ओवर का रोमांच, दिल्ली कैपिटल्स ने पजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया; लगातार चौथी हार

दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जहां दिल्ली के बल्लेबाजों ने दबाव में बेहतरीन संयम दिखाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स की लगातार चौथी शिकस्त दर्ज हुई, जिससे टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में सफल नहीं हुए। जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, मगर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभालते हुए मुकाबले को अंत तक जिंदा रखा। आखिरी ओवर में मैच पूरी तरह रोमांच से भर गया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

Advertisement

प्रियांश ने 33 गेंद में 56 रन बनाए

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के अर्धशतक से पंजाब ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए। अय्यर ने 36 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 59 रन की पारी खेली। प्रियांश ने 33 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से 56 रन बनाए। अय्यर ने कूपर कोनोली (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। हालांकि प्रियांश ने भी प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

स्टार्क ने 57 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए

दिल्ली की ओर से माधव तिवारी ने 40 जबकि मिचेल स्टार्क ने 57 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स को प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह (18) ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 72 रन जोड़कर तेज शुरुआत दिलाई। प्रियांश ने मिचेल स्टार्क पर दो छक्कों के साथ शुरुआत की जबकि प्रभसिमरन ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा, जिससे पहले ओवर में 22 रन बने।

पारख के हाथों कैच कराके पंजाब को दूसरा झटका

प्रियांश ने लुंगी एनगिडी पर दो छक्के मारे और मुकेश कुमार की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। उन्होंने आकिब नबी की गेंद पर एक रन के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। प्रभसिमरन हालांकि इसके बाद मुकेश की गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर आकिब को कैच दे बैठे। कप्तान अय्यर ने आते ही आकिब की लगातार गेंदों पर दो चौके मारे और फिर एनगिडी पर भी छक्का जड़ा। माधव तिवारी ने प्रियांश को साहिल पारख के हाथों कैच कराके पंजाब को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 33 गेंद की अपनी पारी में छह छक्के और दो चौके मारे। अय्यर और कोनोली ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पंजाब के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।

कोनोली ने स्टार्क पर चौके के साथ शुरुआत की जबकि अय्यर ने भी तिवारी पर चौका जड़ा। अय्यर ने एनगिडी जबकि कोनोली ने स्टार्क पर छक्का मारा। पंजाब ने 15 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाए। कोनोली ने एनगिडी की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया। अय्यर ने तिवारी पर छक्के के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

कोनोली हालांकि तिवारी की गेंद डीप मिड विकेट पर डेविड मिलर को कैच दे बैठे। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे। स्टार्क ने इसके बाद लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (01) और शशांक सिंह (00) को पवेलियन भेजा। सूर्यांश शेडगे ने स्टार्क पर दो छक्कों और एक चौके के साथ 19वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

Advertisement
×