Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : आरसीबी के खिलाफ खेल सकते हैं हार्दिक पंड्या, टीम से बाद में जुडेंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अगला मैच 10 मई को है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कप्तान हार्दिक पंड्या रायपुर पहुंचने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले जत्थे में शामिल नहीं थे, लेकिन आरसीबी के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच तक उनके फिट होने की संभावना है। मुंबई ने पिछला मैच चार मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेला था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अगला मैच 10 मई को है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और स्टाफ अलग अलग बैच में रायपुर पहुंच रहे हैं। पंड्या कमर में जकड़न के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे। टीम सूत्र ने हालांकि कहा कि मामूली चोट है और उन्हें एक मैच के लिए आराम करने को कहा गया था।

Advertisement

वह रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी के खिलाफ बेहद अहम अगले मैच में खेलेंगे। मुंबई सात हार और तीन जीत के बाद तालिका में नौवे स्थान पर है। प्लेआफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे बाकी सभी मैच जीतने होंगे।

Advertisement

Advertisement
×