IPL 2026 : टेबल टॉपर बनी गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद 82 रन से हराया
IPL 2026 : यह मुकाबला पूरी तरह से गुजरात के नाम रहा
IPL 2026 : आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से करारी शिकस्त दी और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह मुकाबला पूरी तरह से गुजरात के नाम रहा, जहां टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। फिर गेंदबाजों ने हैदराबाद की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।
कमिंस ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया
इससे पहले साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट पर 168 रन बनाए। सुदर्शन ने 44 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं सुंदर ने 33 गेंद में सात चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जबकि कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया।
सनराइजर्स के तेज गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह टीम इस पिच पर सौ रन पर आउट हो गई थी। साई सुदर्शन को अपने संयम का फायदा मिला और उन्होंने चौथे विकेट के लिए सुंदर के साथ 60 रन की साझेदारी की। हिंगे ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाए और छह ओवर के बाद गुजरात टीम दो विकेट पर 34 रन ही बना सकी थी, जो इस सत्र में उसका सबसे कम स्कोर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (पांच) खुशकिस्मत थे जब नीतिश कुमार रेड्डी दूसरे ओवर में उनका रिटर्न कैच नहीं लपक सके।
निशांत अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके
अगले ओवर में वह हिंगे की गेंद पर मिड आन पर हेनरिच क्लासेन को कैच थमा बैठे। हिंगे ने खतरनाक जोस बटलर (सात) को भी सस्ते में आउट किया, जिनका कैच विकेट के पीछे ईशान किशन ने लपका। निशांत सिंधू अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्होंने रेड्डी को छक्का लगाया और हिंगे को दो चौके जड़े। वह 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की पारी का पहला छक्का पावरप्ले के बाद लगा। दबाव के बीच सुदर्शन और सुंदर ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। साकिब हुसैन ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

