Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फ्लाइंग किस, हाथों में हाथ और ढेर सारा प्यार... जीत के बाद अनुष्का संग रोमांटिक हुए विराट, क्यूट मोमेंट्स ने जीता दिल

IPL ट्रॉफी एक तरफ, अनुष्का का साथ दूसरी तरफ; वायरल हुए विराट के प्यार भरे पल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Virat-Anushka Couple Goals : आईपीएल 2026 का फाइनल सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के लिए ही याद नहीं किया जाएगा, बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खूबसूरत केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by faxyy (@faxy.exe)

Advertisement

स्टैंड्स में बैठी थीं विराट की सबसे बड़ी चीयरलीडर

Advertisement

मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं और पूरे जोश के साथ RCB का समर्थन कर रही थीं। जैसे-जैसे टीम जीत की ओर बढ़ती गई, अनुष्का के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती रही। कैमरा कई बार उनकी प्रतिक्रियाओं को कैद करता नजर आया, जिसे देखकर फैंस भी उत्साहित हो गए।

जीत के बाद फ्लाइंग किस ने जीता दिल

जैसे ही RCB ने जीत हासिल की, मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। इस दौरान विराट कोहली ने अनुष्का की ओर देखकर फ्लाइंग किस दी। जवाब में अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए तालियां बजाईं और प्यार भरा इशारा किया। दोनों के बीच का यह खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस का कहना है कि इतने सालों बाद भी दोनों के रिश्ते में वही ताजगी और प्यार दिखाई देता है, जो शुरुआत में नजर आता था।

वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

जश्न के दौरान एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वीडियो में विराट, अनुष्का के चेहरे और बालों को ठीक करते नजर आए। दोनों आपस में बातें करते और मुस्कुराते दिखे। आमतौर पर निजी पलों को सार्वजनिक रूप से साझा न करने वाला यह कपल इस बार अपने सहज और प्यार भरे अंदाज से चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और इसे "कपल गोल्स" का नाम दिया।

फैंस बोले- आज भी डेटिंग कपल जैसे लगते हैं

मैच के बाद विराट और अनुष्का की एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई, जिसमें विराट ने अनुष्का का हाथ थामा हुआ था। इस फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा नहीं लगता कि ये शादीशुदा कपल हैं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी प्यार में पड़े हों और अभी-अभी डेटिंग शुरु की हो।" वहीं दूसरे ने लिखा, "विराट और अनुष्का हर बार रिश्तों के नए गोल्स सेट कर देते हैं।"

जीत और प्यार, दोनों रहे चर्चा में

RCB की लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी ने टीम और फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। लेकिन इस जीत के बीच विराट और अनुष्का की प्यारी केमिस्ट्री भी सुर्खियों में छाई रही। मैदान पर जीत का जश्न और प्यार भरे पल देखकर फैंस एक बार फिर इस स्टार कपल के दीवाने हो गए।

Advertisement
×