Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : यात्रा चिंताओं के बावजूद सामने आया आईपीएल का पहला शेड्यूल जारी, 28 मार्च को सनराइजर्स से भिड़ेगी RCB

यह समिति 13 मार्च को बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करेगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की यात्रा के इंतजामों को लेकर बनी चिंताओं के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरूआती मैच में 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मैच फिलहाल कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे। पिछले सत्र में स्टेडियम में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए यह समिति 13 मार्च को बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करेगी। बीसीसीआई ने बुधवार को पहले 20 मैच का कार्यक्रम जारी किया है। पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम तब घोषित किया जाएगा जब तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों की तारीख घोषित हो जाएंगी। बीसीसीआई के अधिकारियों के दिमाग में राज्य चुनावों के अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष भी सबसे अहम होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है, जिससे प्रमुख हवाई अड्डों जैसे दोहा और दुबई में संचालन पर भारी प्रतिबंध लगने से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Advertisement

इसी कारण दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के कुछ खिलाड़ी टी20 विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी अपने देश नहीं लौट पाए हैं। अब यह देखना बाकी है कि इन दोनों देशों के खिलाड़ी आईपीएल टीमों से समय पर जुड़ पाते हैं या नहीं। एक टीम अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के जाने में काफी देर हो गई। उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा।

Advertisement

साथ ही पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से हवाई किराए काफी बढ़ गए हैं। शुरूआती सप्ताहांत का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा जिससे इस हफ्ते कोई 'डबल-हेडर' नहीं होगा। बीसीसीआई ने कहा कि सत्र के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स की टीम न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी।

बीसीसीआई ने कहा, ''इस दौरान (पहले 16 दिन) टूर्नामेंट में चार ही 'डबल-हेडर' होंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे से और शाम के मैच साढ़े सात से शुरू होंगे। इसमें कहा गया कि शनिवार को शुरुआती मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

Advertisement
×