Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : केकेआर पर अश्विन की सख्त टिप्पणी, कहा- गेंदबाजी में अब पहले जैसा खौफ नहीं रहा

अश्विन ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि केकेआर की गेंदबाजी देखकर विरोधी टीम डरेंगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी आक्रमण में अब पहले जैसा खौफ नहीं रहा और उनके 'मिस्ट्री' स्पिनरों में 'नवीनता का तत्व' भी फीका पड़ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले केकेआर की ताकत और कमजोरी का विश्लेषण करते हुए अश्विन ने कहा कि भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर अब काफी जिम्मेदारी होगी।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि केकेआर की गेंदबाजी देखकर विरोधी टीम डरेंगी। 'मिस्ट्री फैक्टर', 'नवीनता' और खौफ, ये सब अब खत्म हो चुके हैं। पहले बल्लेबाज विश्लेषक के कमरे में जाकर गेंदबाज के हाथ को देखते थे या फिर एक रन लेने की बात सोचते थे। वरुण अपने करियर के ऐसे दौर में हैं जहां उन्हें जवाब ढूंढने होंगे। यह हर क्रिकेटर के विकास का हिस्सा होता है।

Advertisement

मुझे लगता है कि नवीनता का तत्व अब खत्म हो गया है। अश्विन ने यह भी कहा कि अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण की प्रभावशीलता भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि सुनील नारायण अब अपने एक्शन की वजह से अपनी तेज गेंद नहीं डाल सकते। ईडन गार्डन्स छोटा मैदान है इसलिए विरोधी टीमों के लिए आक्रामक होना आसान हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केकेआर के गेंदबाजों के लिए आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकना मुश्किल हो सकता है, खासकर छोटे मैदानों पर। उन्होंने यह भी कहा कि चोटों और खिलाड़ियों में बदलाव के कारण गेंदबाजी इकाई कमजोर हो गई है। नीलामी के बाद मैंने कहा था कि केकेआर की गेंदबाजी मजबूत है।

Advertisement

अब मुस्तफिजुर रहमान टीम में नहीं हैं। माथिशा पाथिराना चोटिल हैं और हर्षित राणा भी बाहर हो चुके हैं। केकेआर के पास ब्लेसिंग मुजारबानी हैं, जिन्होंने मेहनत की है और मैं उन्हें देखने के लिए उत्साहित हूं। इतनी चोटों के बीच किसी को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी और वो कौन होगा, मुझे नहीं दिखता। भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप भी केकेआर के पूरे सत्र के लिए बाहर हो गए हैं। अश्विन ने श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया, जिन्होंने 2024 में केकेआर को तीसरा खिताब जिताया था, लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

कोरबो है, लोरबो है, लेकिन जीतबो नहीं है। केकेआर ने तीन बार खिताब जीता, दो बार गौतम गंभीर के नेतृत्व में और एक बार श्रेयस अय्यर की अगुआई में। अश्विन ने कहा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी प्रभावशाली रही है। केकेआर का नुकसान पंजाब किंग्स का फायदा बन गया। अय्यर पंजाब किंग्स में शामिल हुए और पिछले साल टीम को एक दशक में पहली बार आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया।

अश्विन ने यह भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अपनी भूमिका पूरी नहीं करता है तो टीमों को उसकी फीस में कटौती करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कैमरन ग्रीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें पूरे चार ओवर डालने की अनुमति नहीं देता तो आईपीएल टीमों को उनके भुगतान में कटौती करनी चाहिए।

Advertisement
×