Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : लगातार हार के बाद गावस्कर की दो टूक, कहा- ग्रीन नहीं कर रहे गेंदबाजी तो बदले KKR का कॉम्बिनेशन

ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे तो केकेआर किसी दूसरे विशेषज्ञ बल्लेबाज पर विचार कर सकता है : गावस्कर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुनील गावस्कर। -फाइल फोटो
Advertisement

IPL 2026 : महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज को लाने पर विचार करने की बात कही क्योंकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की सीमित भूमिका ने इस आईपीएल में उनकी टीम का संतुलन बिगाड़ दिया है। ग्रीन को आईपीएल से संन्यास ले चुके आंद्रे रसेल की जगह नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यभार प्रबंधन के कारण केकेआर के पहले दो मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए। यह बात टीम प्रबंधन को पसंद नहीं आई।

गावस्कर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा कि अगर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं करने वाले हैं तो केकेआर को अपने संयोजन के बारे में सोचना होगा। अगर वह गेंद से योगदान नहीं दे रहे हैं तो उन्हें किसी दूसरे विशेषज्ञ बल्लेबाज को लाने पर विचार करना पड़ सकता है। मुंबई इंडियंस से हार से अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद केकेआर को कल सनराजइर्स हैदराबाद से 65 रन से एक और हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

गावस्कर ने कहा कि हम जानते हैं कि उसने आईपीएल में शतक जड़ा है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन हाल में उसकी फॉर्म अच्छी नहीं रही है। उसने कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया में लाल गेंद के क्रिकेट में शतक लगाया था। टीम को नंबर पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चौथे नंबर पर ग्रीन ठीक है। बड़ी चिंता पांचवें और छठे स्थान की है जहां वह थोड़ा जूझते नजर आते हैं।

Advertisement

गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के गेंद से बेहतर प्रदर्शन पर कहा कि निश्चित रूप से वह अब पहले से तेज गेंदबाजी कर रहा है। उसके एक्शन में बेहतर लय भी देख सकते हैं। जब खिलाड़ी पूरी तरह फिट और शारीरिक रूप से मजबूत होता है, ऐसा तभी होता है।

Advertisement
×