Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India vs Pakistan : क्रिकेट का महाकुंभ; फैंस में भारत–पाक मैच का जुनून, टिकट खुलते ही BookMyShow हुआ क्रैश

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होते ही ठप हुई वेबसाइट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अहमदाबाद में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच से पहले क्रिकेट प्रशंसक तस्वीरें खिंचवाते हुए। पीटीआई फोटो
Advertisement

T20 World Cup : भारत–पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट ‘बुकमायशो' ठप (क्रैश) हो गई। पुरुषों के टी20 विश्व कप के लिए टिकटों की दूसरी चरण की बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद कोलंबो में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर भारी मांग उमड़ पड़ी।

इस चरण में भारत–पाकिस्तान मुकाबले के टिकट शामिल किए गए थे, जिसके चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक बहुत बढ़ गया। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के लॉगिन करने और टिकट खरीदने की कोशिशों के कारण वेबसाइट के सर्वर दबाव नहीं झेल पाए और ठप हो गए।

Advertisement

सूत्र ने बताया,‘‘ कई उपयोगकर्ताओं ने लेनदेन विफल होने और लंबे समय तक इंतजार की शिकायत की। एक साथ आने वाली अत्यधिक रिक्वेस्ट्स की वजह से सर्वर क्रैश हो गए।” भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×