India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में महामुकाबले पर बारिश का खतरा, क्या धुल जाएगा मैच?
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium)...
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर मौसम का साया मंडरा रहा है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दिन 93 से 96 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। श्रीलंका मौसम विभाग (Sri Lanka Department of Meteorology) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो-प्रेशर सिस्टम बनने की आशंका जताई है, जिससे क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है।
मैच से पहले ही बदला प्लान
लगातार हल्की बारिश के कारण भारतीय टीम को शनिवार का अभ्यास सत्र आउटडोर की बजाय इंडोर नेट्स में करना पड़ा। अगर मैच के दौरान भी बारिश जारी रहती है तो ओवरों में कटौती या मैच रद्द होने की स्थिति बन सकती है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि ग्रुप स्टेज मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। ऐसे में यदि मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ेगा।
पिच और स्पिनर्स की भूमिका अहम
विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह की बारिश पिच की नमी बढ़ा सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। 90 प्रतिशत तक आर्द्रता और लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तापमान खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति दोनों पर असर डाल सकता है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनात्मक और रणनीतिक रूप से अहम होता है, लेकिन इस बार मौसम सबसे बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ बन सकता है।

