Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India Vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर ICC ने PCB को चेताया

India Vs Pakistan: पाकिस्तान का 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर न उतरने का फैसला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पाकिस्तान के लाहौर में रविवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 क्रिकेट मैच के दौरान, पाकिस्तान के ख्वाजा नफे (बाएं) ने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल ओवेन को एलबीडब्ल्यू आउट किए जाने पर सफल अपील की। ​​(एपी/पीटीआई फोटो)
Advertisement

India Vs Pakistan: पाकिस्तान ने रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-प्रोफाइल ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान सरकार ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। इस कदम के गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम हो सकते हैं।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, हालांकि 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

Advertisement

सरकारी बयान के जरिए लिया गया यह फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध से जुड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करते हुए मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया था।

Advertisement

ICC ने दी चेतावनी

ICC ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। ICC के बयान में कहा गया, “ICC को उम्मीद है कि PCB इस फैसले के दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होगा, जिसका वह स्वयं हिस्सा और लाभार्थी है।”

ICC ने आगे कहा कि “हालांकि ICC राष्ट्रीय नीतिगत मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला वैश्विक खेल और दुनिया भर के प्रशंसकों, खासकर पाकिस्तान के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के हित में नहीं है।”

भारत को मिलेगा वॉकओवर

भारत-पाकिस्तान मैच किसी भी ICC टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। अगर पाकिस्तान टीम मैदान पर नहीं उतरती है तो भारत को वॉकओवर के जरिए पूरे दो अंक मिल जाएंगे। नियमों के मुताबिक भारतीय टीम टॉस के लिए मैदान पर मौजूद रहेगी और पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा के अनुपस्थित रहने पर मैच रेफरी भारत को विजेता घोषित कर देगा।

भारी आर्थिक नुकसान की आशंका

इस बहिष्कार से होस्ट ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान हो सकता है। अनुमानित विज्ञापन नुकसान 200–250 करोड़ हो सकता है।

PCB पर लग सकते हैं प्रतिबंध

ICC के पास PCB पर कई तरह की सज़ा लगाने का अधिकार है, जिनमें शामिल हैं आर्थिक जुर्माना, ICC रैंकिंग में कोई प्रगति नहीं, पाकिस्तान की मेजबानी में अन्य देशों की अनिच्छा, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियों की भागीदारी पर प्रतिबंध।

पाकिस्तान का शेड्यूल

पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स से होगा। इसके बाद: 10 फरवरी USA के खिलाफ, 18 फरवरी नामीबिया के खिलाफ। सभी मुकाबले कोलंबो के SSC ग्राउंड में खेले जाएंगे।

PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी जल्द मीडिया को पूरे मामले पर जानकारी दे सकते हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान की टक्कर नॉकआउट चरण में होती है तो पाकिस्तान का रुख क्या होगा।

Advertisement
×