Asian Games Hockey: एशियाई खेलों में भारत की हॉकी में हैट्रिक जीत, दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा
दिलप्रीत सिंह ने दागे तीन गोल, अभिषेक के नाम दो गोल; इंडोनेशिया और श्रीलंका के बाद कोरिया पर भी बड़ी जीत
Advertisement
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया को 8 -2 से हराया । भारत के लिये दिलप्रीत सिंह (10वां, 26वां और 32वां) ने तीन, फॉरवर्ड अभिषेक (14वां और 38वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि शिलानंद लाकड़ा (चौथा), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां) और राजिंदर सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा ।
कोरिया के लिये किम जाएहो (42वां) और किम योंगबोक (52वां) ने गोल किये । भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1 और श्रीलंका को 16 . 1 से हराया था । अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

