Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

India-Afghanistan T20 Series: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने हासिल किए भारत-अफगानिस्तान टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार

India-Afghanistan T20 Series: सोनी स्पोटर्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं। दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला टी20 मैच खेलेंगी । दूसरा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

India-Afghanistan T20 Series: सोनी स्पोटर्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के प्रसारण अधिकार मिले हैं। दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला टी20 मैच खेलेंगी । दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को अरूण जेटली स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मुख्य राजस्व अधिकारी और बिजनेस प्रमुख (खेल और अंतरराष्ट्रीय) राजेश कौल ने कह ,'' अफगानिस्तान भारत टी20 श्रृंखला सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे 'फेस्टिवल आफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है ।''

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा । वहीं इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं ।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा ,'' भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है । इस श्रृंखला से अफगानिस्तान को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा ।''

Advertisement
×