Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IND vs SA T20 Series : वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी, उथप्पा बोले- बुमराह को फिट रखने के लिए आराम देना मजबूरी

बुमराह के एक्शन और तेज गति के कारण उनके लिए कार्यभार प्रबंधन जरूरी: उथप्पा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जसप्रीत बुमराह। पीटीआई फाइल फोटो
Advertisement

IND vs SA T20 Series : पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन और तेज गति उनके शरीर पर अत्यधिक दबाव डालती है और उन्हें पूरी तरह से फिट रखने के लिए उनका कार्यभार का प्रबंधन करना बेहद जरूरी हो जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में बुमराह को आराम दिया गया था और उन्होंने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में वापसी की।

उथप्पा ने जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव' पर कहा कि वह बेमिसाल मैच विजेता हैं और उनके कार्यभार का प्रबंध करना बेहद जरूरी है। तेज गेंदबाजी शायद इस खेल का सबसे मुश्किल कौशल है और बुमराह इसे बेहद तेज गति से और चुनौतीपूर्ण एक्शन के साथ करते हैं। आप उनको पूरी तरह से फिट बनाए रखना चाहते हैं लेकिन साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि वह पर्याप्त क्रिकेट खेलें। हम सभी उनकी प्रतिभा से वाकिफ है और उम्मीद है कि वह विश्व कप से पहले होने वाले मैचों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है लेकिन इसके पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनकी टीम ने भारत दौरे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। टेस्ट श्रृंखला जीतना शानदार रहा और उन्होंने वनडे में भी कड़ी चुनौती पेश की। पहले वनडे में टॉस जीतने के बावजूद वह हार गए थे। अगर वे वह मैच जीत जाते, तो वनडे श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर सकते थे। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर भारत टी20 श्रृंखला जीतता है तो वह इसका हकदार है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब तक खेले गए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत बेहतर टीम रही है। एक मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में आउट कर दिया, दूसरे में रन लुटाए, लेकिन धर्मशाला में फिर से दबदबा कायम किया। अगर भारत यह श्रृंखला जीतता है, तो मैं कहूंगा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वे इसके हकदार हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका वापसी करेगा। उनका यह दौरा शानदार रहा है।

Advertisement
×