IND vs PAK: टी-20 क्रिकेट में किसका पलड़ा भारी? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs PAK: क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि जज्बातों, इतिहास और रोमांच का संगम बन जाता है। खासकर टी-20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच हुए मैचों...
IND vs PAK: क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि जज्बातों, इतिहास और रोमांच का संगम बन जाता है। खासकर टी-20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच हुए मैचों ने दर्शकों को सांस थाम देने वाले पल दिए हैं।
अब तक खेले गए 16 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 13 मैच जीतकर स्पष्ट बढ़त बनाई है, जबकि पाकिस्तान को 3 जीत मिली हैं। 2007 में डरबन में खेला गया ऐतिहासिक मुकाबला टाई रहा था, जिसे भारत ने बॉल आउट के जरिए अपने नाम किया> यह पल आज भी टी-20 इतिहास की यादगार घटनाओं में गिना जाता है।
उच्चतम और न्यूनतम स्कोर से लेकर व्यक्तिगत प्रदर्शन तक, इन मुकाबलों में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। विराट कोहली की मेलबर्न में खेली गई 82 रन की ऐतिहासिक पारी हो या मोहम्मद रिजवान की नाबाद 79 रन की पारी हर आंकड़ा इस प्रतिद्वंद्विता की कहानी बयान करता है। टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत का दबदबा कायम रहा है, जहां 8 मुकाबलों में से 7 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।
भारत बनाम पाकिस्तान
रोचक टी-20 क्रिकेट आंकड़े
मैच जीते हारे
भारत 16 13 3
पाकिस्तान 16 3 13
(नोट: दोनों देशो के बीच 2007 में डरबन में खेला गया टी-20 मुकाबला टाई रहा था, भारत ने यह टाई मुकाबला बाल आउट के जरिए जीत लिया था।)
सर्वाधिक स्कोर
भारत 192/5 (20) अहमदाबाद, 2012 में
पाकिस्तान 182/5 (19.5) दुबई, 2022 में
न्यूनतम स्कोर
पाकिस्तान 83 रन (17.3) मीरपुर, 2016 में
भारत 113/7 (20) न्यू यार्क, 2024 में
पारी में सर्वाधिक स्कोर
विराट कोहली, 82 नाट आउट, 2022 मेलबार्न में
मोहम्मद रिजवान, 79 नाट आउट, 2021 दुबई में
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
मौ. आसिफ, 4-0-18-4, 2007 डरबन में
भुवनेशवर कुमार, 4-0-26-4, 2022 दुबई में

