Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IND vs NZ : राजकोट वनडे में टीम इंड‍िया की हार, सीरीज 1-1 से बराबर

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डेरिल मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी और विल यंग (87) के साथ तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे मैच में बुधवार को यहां भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी। भारतीय स्पिन गेंदबाज एक बार फिर घरेलू मैदान पर प्रभाव नहीं छोड़ सके और न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 285 रन के लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते हासिल कर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

निरंजन शाह स्टेडियम की स्पिनरों की मददगार पिच पर न्यूजीलैंड ने न सिर्फ बेहतर ढंग से परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला बल्कि भारत से कहीं बेहतर प्रदर्शन भी किया। केएल राहुल की 91 गेंदों में खेली गई नाबाद 112 रन की पारी (नौ चौके और एक छक्का) के बावजूद भारत को सात विकेट पर 284 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रृंखला का निर्णायक तीसरा वनडे रविवार को इंदौर में खेला जाएगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पिछली भारत यात्रा के दौरान भारत पर 3-0 से टेस्ट श्रृंखला जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विल यंग और डेरिल मिचेल ने इस मैच में भी जरूरी रन गति के छह से अधिक होने के बाद भी संयम व नियंत्रण के साथ बल्लेबाजी की। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 152 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी की और इस दौरान रन गति को पांच से ऊपर रखने में सफल रहे। विल यंग ने 98 गेंदों में 87 रन (सात चौके) की ठोस पारी खेली, जिसे मिचेल की शानदार बल्लेबाजी का पूरा साथ मिला।

Advertisement

मिचेल ने स्वीप शॉट का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए भारत के खिलाफ अपना तीसरा तथा कुल मिलाकर आठवां शतक जमाया। उन्होंने 117 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। न्यूजीलैंड की 50 ओवर के इस मुकाबले में जीत ने एक बार फिर उस समस्या को उजागर कर दिया, जिससे भारत पिछले करीब दो साल से टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहा हैं। यह समस्या है घरेलू परिस्थितियों में भी भारतीय स्पिन आक्रमण का मेहमान टीम के स्पिनरों के सामने कमजोर पड़ना है। पदार्पण कर रहे बायें हाथ के स्पिनर जेडन लेनॉक्स ने भारतीय बल्लेबाजों पर शानदार नियंत्रण रखा और 10 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। इसके विपरीत, कुलदीप यादव (10 ओवर, 82 रन, एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (आठ ओवर में 44 रन) ने 18 ओवर में 126 रन लुटा दिए। कुलदीप को लगातार शॉट गेंद डालने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

पारी के 36वें ओवर में लांग ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक आसान कैच छोड़ दिया, जिससे मिचेल को 80 रन पर जीवनदान मिल गया। कुलदीप ने यंग को आउट कर तीसरे विकेट की साझेदारी तोड़ा और इसके तुरंत बाद मोहम्मद सिराज ने मिचेल को पगबाधा कर दिया। डीआरएस के जरिए हालांकि फैसला पलट गया क्योंकि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गई थी।

Advertisement
×