Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IND vs NZ T20 WC final : दर्शकों का उत्साह चरम पर, हर तरफ 'जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा' का शोर

देश भर से क्रिकेटप्रेमियों का जमावड़ा मानों स्टेडियम में लगा है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IND vs NZ T20 WC final : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल से पहले मानों पूरा शहर क्रिकेट के बुखार की गिरफ्त में है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की ओर जाने वाले हर रास्ते पर 'जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा' का शोर सुनाई दे रहा है।

देश भर से क्रिकेटप्रेमियों का जमावड़ा मानों स्टेडियम में लगा है। भारतीय टीम की जर्सी और कैप पहने हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम के बाहर काफी पहले ही से जमा होने लगे। केरल से आए प्रशंसकों का एक समूह खास तौर पर संजू सैमसन और वरूण चक्रवर्ती के लिए जमा है। केरल से आए मनोज कुमार ने कहा कि हम यहां केरल से संजू सैमसन और वरूण के लिए आए हैं।

Advertisement

वे भारत को विश्व कप दिलाएंगे। यह कठिन मैच होगा। हम पिछली बार आस्ट्रेलिया से हारे थे, लेकिन इस बार जीतेंगे। पुणे से आए केतन यादव ने भारतीय टीम में भरोसा जताते हुए कहा कि हार्दिक पंड्या इस मैच में कमाल करेगा और भारत जीतेगा। गुजरात के द्वारका से एक व्यक्ति बाल गोपाल कृष्ण की मूर्ति लेकर स्टेडियम में आया है। गुजरात से आए मिलनभाई ने कहा कि मैने शपथ ली थी कि भारत फाइनल में पहुंचेगा तो मैं श्रीकृष्ण को मैच और भारत की जीत दिखाने अहमदाबाद लेकर आऊंगा।

Advertisement

भगवान कृष्ण की कृपा से हम आज जीतेंगे। भारतीय टीम की जर्सी, टीशर्ट, कैप और तिरंगा बेचने वालों की तो चांदी हो गई। स्टेडियम में घुसने से पहले भारी संख्या में दर्शक ये खरीदते देखे गए। मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने कहा कि बंदोबस्त के तहत करीब 3000 पुलिसकर्मी और 1000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। हमने भगदड़ की आशंका से बचने के लिए गेट नंबर एक और दो के पास होल्डिंग क्षेत्रग बनाए हैं। पहली बार मैच के दौरान इसे आजमाया जाएगा।

Advertisement
×