IND vs NZ: टी-20 में भारत का पलड़ा भारी, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और बड़े आंकड़े
India Vs NewZealand: टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट हमेशा रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए...
India Vs NewZealand: टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट हमेशा रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 30 मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भी कई अहम मुकाबलों में कड़ी टक्कर दी है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है। इन मुकाबलों में कई यादगार रिकॉर्ड भी बने, जिनमें शुभमन गिल की शतकीय पारी, सूर्यकुमार यादव के सर्वाधिक छक्के और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी शामिल हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट आंकड़े
भारत व न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 18 मैच भारत ने जीते व 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली व एक मैच टाई रहा।
सर्वाधिक रन स्कोर
भारत 271/5 (20 ओवर) 2026 तिरुवनंतपुरम में,
न्यूजीलैंड 225 रन (19.5 ओवर) 2026 तिरुवनंतपुरम में
न्यूनतम स्कोर
न्यूजीलैंड, 66 रन (12.1 ओवर) 2023 अहमदाबाद में,
भारत 79 रन (18.1 ओवर) 2016 नागपुर में
व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर
शुभमन गिल 126* 12 चौके, 7 छक्के, 2023 अहमदाबाद में
सी. मुनरो 109* 7 चौके, 7 छक्के, 2017 राजकोट में
सर्वाधिक छक्के
सूर्याकांत यादव, 13 मैच, 29 छक्के
सी. मुनरो, 12 मैच, 24 छक्के
पारी में सर्वज्ञेष्ठ गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह 4-0-51-5 तिरुवनंतपुरम 2026 में
एम. सेंटनर 4-0-11-4, नागपुर 2016 में।
नोट:- दोनों देशों के बीच टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, यह तीनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं।

