Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IND vs AFG Test Match : उसे पूरा मौका नहीं मिला... क्या पडिक्कल की जगह लेंगे साई? गौतम गंभीर ने दिए प्लेइंग XI के संकेत

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे साईं सुदर्शन, चार स्पिनरों को तैयार करेगा भारत: गंभीर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

IND vs AFG Test Match : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का सही मौका नहीं मिला है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले देवदत्त पडिक्कल के बजाए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खेलने का मौका मिल सकता है। गंभीर ने यह भी कहा कि टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे के लिए चार स्पिनरों को तैयार करेगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है लेकिन यह आगामी सीरिज को देखते हुए टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने के नजरिए से महत्वपूर्ण है। गंभीर ने कहा कि साई सुदर्शन ने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले और मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौका मिलना चाहिए। हम (केवल) 11 (खिलाड़ियों) को सिलेक्ट कर सकते हैं और साईं खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाए हैं। अगर हम साईं का आकलन चार पांच मैचों के आधार पर करेंगे तो फिर कोई ठोस राय नहीं बना पाएंगे।

Advertisement

मानव सुथार और हर्ष दुबे के बीच बाएं हाथ के स्पिनर के एक स्थान के लिए कॉम्पिटिशन हैं और गंभीर ने कहा कि भारत को श्रीलंका में अगस्त में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए स्पिन गेंदबाजी के कई ऑप्शन तैयार करने होंगे। उन्होंने कहा, ''मानव और हर्ष कुछ हद तक एक जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके गेंद फेंकने के तरीके में कुछ अंतर भी हैं। इस मैच से हमें अपना चौथा स्पिनर तैयार करने में मदद मिलेगी क्योंकि हम श्रीलंका में चार स्पिनर लेकर जाएंगे।''

Advertisement

गंभीर ने कहा, '''न्यूजीलैंड का दौरा करने पर हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी। हमारा मानना है कि हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करने की जरूरत है।'' टेस्ट उप-कप्तान के पद से ऋषभ पंत को हटाए जाने के संदर्भ में गंभीर ने कहा कि इस बल्लेबाज को उनका समर्थन हासिल है, लेकिन उन्हें खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। भारतीय कोच ने कहा, ''हम ऋषभ पंत की खेल की शैली में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी होता है।''

Advertisement
×