Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सिंगल हूं, आपने ही तो कहा था...' टीवी पर श्रेयस अय्यर ने खोला राज, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका का रिएक्शन वायरल

मेरे तो दो बच्चे हैं, मैं खुश हूं... रोहित शर्मा की बात पर जमकर हंसे श्रेयस और रितिका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले सितारे अब टीवी स्क्रीन पर भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। रोहित शर्मा का नया शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ इन दिनों चर्चा में है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर बतौर मेहमान पहुंचे, जहां एक फैन के मजेदार सवाल ने बातचीत को और भी दिलचस्प बना दिया। श्रेयस के जवाब पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैन ने पूछा- इतने हैंडसम हैं तो सिंगल क्यों?

शो के दौरान एक फैन ने श्रेयस अय्यर से पूछा कि वह इतने हैंडसम हैं, फिर भी सिंगल कैसे हैं। सवाल सुनकर रोहित शर्मा ने भी मजाकिया अंदाज में श्रेयस से पूछ लिया कि क्या वह वाकई सिंगल हैं? इस पर श्रेयस ने बिना देर किए जवाब दिया, “अरे भाई, आपने ही तो मुझे बोला था कि सिंगल रहोगे तो खुश रहोगे।” श्रेयस का यह जवाब सुनते ही रोहित शर्मा जोर से हंस पड़े।

Advertisement

Advertisement

रोहित ने भी दिया मजेदार जवाब

रोहित ने श्रेयस की बात का जवाब देते हुए कहा कि उनके तो दो बच्चे हैं और वह भी खुश हैं। दोनों क्रिकेटर्स की यह नोकझोंक शो का मजेदार पल बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में फैंस को दोनों की दोस्ती और कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद आ रही है।

रितिका सजदेह का रिएक्शन भी वायरल

इस पूरे मजाकिया सेगमेंट में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। श्रेयस के ‘सिंगल हूं’ वाले जवाब पर रितिका जमकर हंसती नजर आईं। उनकी हंसी वाली क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।

शो में क्रिकेट के किस्सों के साथ हंसी-मजाक और सेलेब्स की निजी जिंदगी से जुड़े हल्के-फुल्के सवाल दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर के अलावा शो में शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर और अभिनेता कुणाल खेमू भी नजर आ चुके हैं।

Advertisement
×