Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IGPL Golf Tournament: कोचर का दमदार खेल, आईजीपीएल भारत क्लासिक में टॉप-10 में बनाई जगह

IGPL Golf Tournament: भारत के करणदीप कोचर ने अंतिम दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे। यह इस सत्र में तीसरा अवसर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

IGPL Golf Tournament: भारत के करणदीप कोचर ने अंतिम दिन बोगीमुक्त चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां 500,000 डॉलर इनामी आईजीपीएल भारत क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे।

यह इस सत्र में तीसरा अवसर है जबकि कोचर ने इस सत्र में किसी टूर्नामेंट के शीर्ष 10 में जगह बनाई। चंडीगढ़ के इस गोल्फर ने अब एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 12वां स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

कोचर का कुल स्कोर 11 अंडर रहा, जबकि स्वीडन के चार्ली लिंध (69-70-67-64) ने 18 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता। भारत के अन्य खिलाड़ियों में गगनजीत भुल्लर (75-70-69-68) और यशस चंद्र (75-68-71-68) छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 27वें स्थान पर रहे। राशिद खान (71), कार्तिक सिंह (71) और सचिन बैसोया (67) संयुक्त 41वें स्थान पर रहे।

Advertisement

Advertisement
×