Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ICC Women T20I Rankings : 100 रन की तूफानी पारी का बड़ा फायदा, चौथे नंबर पर पहुंचीं शेफाली वर्मा; टॉप-2 में श्री चरणी-दीप्ति

एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ICC Women T20I Rankings : भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा में अपना पहला टी20 शतक लगाने के बाद आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गईं।

Advertisement

जापान के निशिन में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन की पारी से पहले शेफाली ने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। सोमवार तक के प्रदर्शन के आधार पर ताजा जारी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी (799 रेटिंग अंक) और दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। श्री चरणी पहले और दीप्ति उनसे 70 अंक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Advertisement

टीम की अन्य खिलाड़ियों को भी काफी फायदा हुआ है जिसमें क्रांति गौड़ 15 पायदान के फायदे से 57वें और नंदनी शर्मा 22 पायदान ऊपर चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गई हैं। एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन के बाद दोनों ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (क्रमशः 461 और 432) हासिल किए हैं। हालांकि स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे खिसककर छठे स्थान पर आ गईं और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

Advertisement
×