Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ICC T20 Rankings : हरमनप्रीत ने 2 स्थान का किया सुधार, शीर्ष से खिसकी दीप्ति

हरमनप्रीत को इस मैच में 43 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

ICC T20 Rankings : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला में तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में मैच जिताऊ पारी के बाद मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 की नवीनतम रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गई। भारत ने इस मैच को 15 रन से जीत कर 30 दिसंबर को समाप्त हुई श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

हरमनप्रीत को इस मैच में 43 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वह इस पारी के बाद रैंकिंग में शीर्ष 10 के और करीब पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जेमिमा रोड्रिग्स हालांकि शीर्ष 10 से बाहर हो कर 12वें स्थान पर खिसक गई है। दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से नीचे आ गई है।

Advertisement

पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनका 28 रन पर एक विकेट लेना ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को शीर्ष पर पहुंचने से रोकने के लिए काफी नहीं था। दीप्ति  रेटिंग अंक के मामले में सदरलैंड (736) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरनी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गई। श्रीलंका के लिए कविशा दिलहारी (एक पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर) और चमारी अटापट्टू (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर) ने गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार किया।

Advertisement

Advertisement
×