Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ICC Rankings: मंधाना का शानदार प्रदर्शन, टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह और पक्की की

ICC Rankings: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना। फ़ाइल फोटो
Advertisement

ICC Rankings: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन बनाए।

उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सभी प्रारूपों को मिलाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम अब 10,880 रन हैं और उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

Advertisement

यह मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक भी था। इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे निकल गईं। टी20 रैंकिंग में मंदाना पांचवें स्थान पर कायम हैं। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है।

Advertisement

हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में दीप्ति पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। एशिया कप में भारत के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में उनकी अहम भूमिका भी साफ होती है। यूएई की कप्तान ईशा ओझा एसोसिएट देशों की प्रमुख खिलाड़ियों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाने से वह मामूली अंतर से चूक गयी।

Advertisement
×