Haryana Throwball Championship : हरियाणा सीनियर स्टेट थ्रो बॉल चैंपियनशीप में दोनो महिला व पुरूष वर्गो में पानीपत की टीमें रही प्रथम
महिला वर्ग में पानीपत प्रथम, जींद द्वितीय व हिसार की टीम रही तृतीय, पुरूष वर्ग में पानीपत प्रथम, जींद द्वितीय व सिरसा रही तीसरे स्थान पर
Haryana Throwball Championship : पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 11वीं हरियाणा सीनियर स्टेट थ्रो बॉल चैंपियनशीप का रविवार शाम को समापन हो गया। थ्रो बॉल के पुरूष एवं महिला सहित दोनो वर्गो में पानीपत जिला की टीमें पहले स्थान पर रही। वहीं महिलाओं का फाईनल मैच पानीपत व सिरसा के बीच खेला गया, जिसमें पानीपत की टीम 2-1 के स्कोर से प्रथम रही।
महिला मुकाबलों में पानीपत की टीम प्रथम, सिरसा द्वितीय व हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं थ्रो बॉल (पुरूष) मे फाईनल मैच पानीपत व जींद के बीच रोमांचक रहा, जिसमें पानीपत जिला की टीम ने 2-0 के स्कोर से पहले स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में पानीपत की टीम प्रथम, जींद द्वितीय व सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में रविवार शाम को मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश भडाना रहे और भूटानी होम के डायरेक्टर संदीप कौशिक ने अध्यक्षता की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय बाबा ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। हरियाणा थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह शास्त्री व महासचिव कपिल राठी ने विजेता टीमों को बधाई दी।
बता दें कि तीन दिवसीय 11वीं हरियाणा सीनियर स्टेट थ्रो बॉल चैंपियनशीप का शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार को शुभारंभ हुआ था और इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही थी। इस अवसर पर परमित पोरिया, दीपक सूरी,साहिल, घनश्याम राजपूत, अमन मान एडवोकेट, प्रदीप मलिक गौरव नरवाल, अजित खर्ब, रोहित, पूजा, सोनिया, राजेंद्र देशवाल व दिलबाग देशवाल आदि मौजूद रहे।

