Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

टीम इंडिया में जगह मिली, फिर भी नहीं खेल पाएंगे हर्षित राणा? सामने आई बड़ी खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा का फिट होना मुश्किल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज तक फिट होने की संभावना नहीं है। राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली में होने वाले तीन मैच के लिए भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा कि वह अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत होगी। राणा को वॉशिंगटन सुंदर की तरह पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी।

Advertisement

हालांकि, सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

बुमराह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। बुमराह और रेड्डी दोनों वापसी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को तोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement
×