Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टी20 विश्व कप गिल टीम से बाहर, इशान और रिंकू शामिल

  स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह को वापस टीम में शामिल किया गया। मुंबई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह को वापस टीम में शामिल किया गया। मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक में गिल को टीम से बाहर रखना सबसे दिलचस्प फैसला रहा। गिल को बाहर करने के बाद उनके स्थान पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। गिल को टीम से बाहर किए जाने पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, ‘यह गिल की फॉर्म की बात नहीं है। हम चाहते थे कि शीर्ष क्रम में एक अच्छा विकेटकीपर हो।’

Advertisement

किशन को टीम में शामिल किए जाने का मतलब है कि प्रतिभाशाली यशस्वी जायसवाल टीम में जगह बनाने का मौका चूक गए, वहीं जितेश ने भी टीम में अपनी जगह गंवा दी। शीर्ष और मध्य क्रम को मजबूत करते हुए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और किशन को टीम में शामिल किया है। रिंकू की मौजूदगी दबाव झेलने और अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले विशेषज्ञ फिनिशर के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement
×