Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Football World Cup: दक्षिण कोरिया की जीत में ह्वांग इन-बीओम चमके, चेक गणराज्य को दी करारी मात

Football World Cup: ह्वांग इन-बीओम ने एक गोल किया और एक अन्य गोल में मदद की, जिससे दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बृहस्पतिवार की रात को विश्व कप फुटबॉल के दूसरे मैच में चेक गणराज्य को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Soccer Football - FIFA World Cup 2026 - Group A - South Korea v Czech Republic - Estadio Guadalajara, Guadalajara, Mexico - June 11, 2026 Czech Republic's Tomas Soucek scores a goal that was later disallowed REUTERS/Daniel Becerril
Advertisement

Football World Cup: ह्वांग इन-बीओम ने एक गोल किया और एक अन्य गोल में मदद की, जिससे दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बृहस्पतिवार की रात को विश्व कप फुटबॉल के दूसरे मैच में चेक गणराज्य को 2-1 से हरा दिया।

पहले हाफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और मैदान से बाहर जाते समय दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। इसके बाद चेक गणराज्य ने 59वें मिनट में कप्तान लादिस्लाव क्रेजी के हेडर से किए गए शानदार गोल से बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

यह गोल पेनल्टी एरिया में एक लंबी थ्रो-इन के बाद हुआ। दक्षिण कोरिया ने 67वें मिनट में बराबरी कर ली, जब ह्वांग ने दो खिलाड़ियों को चकमा देने के लिए शॉट मारने का नाटक किया और गोल दाग दिया। इसके बाद उन्होंने दाहिनी ओर से क्रॉस पास दिया, जिस पर ओह ह्योन-ग्यू ने 80वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

Advertisement

यह मैच ग्वाडालाजारा स्टेडियम में खेला गया जहां सैकड़ों सीट खाली पड़ी थी। स्टार फॉरवर्ड सोन ह्युंग-मिन की अगुवाई में दक्षिण कोरिया ने गेंद पर पूरा नियंत्रण रखा और चेक गणराज्य के गोल पर अधिक शॉट लगाए, जो 2006 के बाद पहली बार विश्व कप में भाग ले रहा है।

फीफा रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज कोरियाई टीम को 38वें स्थान की टीम चेक गणराज्य के खिलाफ गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे शुरुआती क्षणों में इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

Advertisement
×