Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

FIH Men's World Cup : हॉकी टीम को बड़ा झटका, अर्जेंटीना ने 3-5 से दी मात; भारत वर्ल्ड कप से बाहर

एफआईएच पुरुष विश्व कप: अर्जेन्टीना से 3-5 से हारकर भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

FIH Men's World Cup : भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल ई के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां अर्जेन्टीना के खिलाफ 3-5 की शिकस्त के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। अर्जेन्टीना की ओर से टॉमस डोमेन (33वें और 45वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि जोकिन टोस्कानी (पहले मिनट), निकोलस डेला टोरे (छठे मिनट) और लुकास टोस्कानी (53वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारत की तरफ से सुखजीत सिंह (10वें और 58वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि हार्दिक सिंह (60वें मिनट) ने एक गोल किया। इस हार के साथ भारतीय टीम पूल ई में अपने अंकों का खाता खोलने में नाकाम रहते हुए अंतिम पायदान पर रही। भारत अब सातवें स्थान के प्ले ऑफ में 28 अगस्त को बेल्जियम से भिड़ेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×