Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना का दमदार प्रदर्शन, स्विटजरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से दी मात

FIFA World Cup 2026: अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अर्जेंटीना के एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने स्विट्जरलैंड के ग्रेगोर कोबेल के खिलाफ़ अपनी टीम का पहला गोल किया। फोटो: रॉयटर्स
Advertisement

FIFA World Cup 2026: अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

यह मुकाबला उतना आसान नहीं था जिनका सोचा जा रहा था । विश्व कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया लेकिन लगातार दूसरे खिताब से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं ।

Advertisement

अर्जेंटीना के लिये मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पहला गोल किया था । दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा और एक बार फिर रैफरी के फैसले के बाद आलोचक मुखर हो जायेंगे कि टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का पक्ष लिया जा रहा है ।

Advertisement

स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी की थी जब ब्रील एम्बोलो से टकराने के कारण लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया । वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे ।

एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया । स्विटजरलैंड को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा ।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रैफरी दखल दे सकता है ।

Advertisement
×