Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर से रिलीज

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान। -फाइल फोटो
Advertisement
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया।

पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था।

Advertisement

बीसीसीआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को बताया, 'बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं। अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा।'

Advertisement

सैकिया से जब पूछा गया कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ऐसा करने के लिए क्यों कहा है, तो उन्होंने कहा, ‘हाल ही में हुई घटनाओं के कारण।'

केकेआर ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद (खिलाड़ी को) रिलीज कर दिया गया है।'

गौर हो कि बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेताओं ने मौजूदा परिदृश्य में गेंदबाज को टीम में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए थे।

रहमान 2016 से आठ बार आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने केवल 2019 और 2020 में टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। तीन बार के चैंपियन केकेआर ने पहली बार उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था।

Advertisement
×