Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Cricket Traffic Advisory : भारत-नामीबिया मैच से पहले दिल्ली में सख्ती, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक गाइडलाइन

दिल्ली में भारत-नामीबिया टी20 मैच के लिए यातायात और पार्किंग के संबंध में परामर्श जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Delhi Cricket Traffic Advisory : दिल्ली यातायात पुलिस ने वीरवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के मद्देनजर यातायात पाबंदियां और वाहन पार्किंग के संबंध में परामर्श जारी किया। मैच शाम पांच बजे से आधी रात तक फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।

दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कहा कि स्टेडियम के आसपास विशेष रूप से यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी। परामर्श के मुताबिक, मैच के समय बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग पर मार्ग परिवर्तन और पाबंदियां लागू रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे शाम पांच बजे से आधी रात के बीच इन रास्तों से बचें क्योंकि भारी जाम रहने की संभावना है।

Advertisement

परामर्श में कहा गया है कि जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक (दोनों तरफ) तक भारी वाहनों को आने की इजाजत नहीं होगी। स्टेडियम के आसपास वाहन पार्किंग की भी सख्त पाबंदियां रहेंगी।

Advertisement

इसमें कहा गया कि सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनके शीशे पर वैध पार्किंग लेबल लगे होंगे। बिना वैध लेबल वाली गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल के पास आने की इजाजत नहीं होगी। परामर्श में कहा गया कि दर्शकों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा दी गई है।

Advertisement
×