विराट कोहली को बदनाम करो, तुम्हें पैसे देंगे... इंस्टा लाइक कंट्रोवर्सी के बीच जर्मन मॉडल का शॉकिंग खुलासा
जर्मनी में लोगों के बीच सवाल था कि विराट कोहली कौन हैं?
जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिजलैज (Lijlaez) इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली है। दरअसल, कुछ समय पहले विराट कोहली ने लिजलैज की एक ग्लैमरस इंस्टाग्राम फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक लिजलैज वायरल हो गईं और हर तरफ उनकी चर्चा शुरू हो गई।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में लिजलैज ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि विराट कोहली ने उनकी फोटो लाइक की है। बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और खबरें देखीं, तब उन्हें इसका पता चला। यह पल उनके लिए काफी अनरियल था।
कोहली की छवि खराब करने की कोशिश न करें
भारत में लोग पूछ रहे थे कि ये लिजलैज कौन हैं? जर्मनी में लोगों के बीच सवाल था कि विराट कोहली कौन हैं? जर्मनी में क्रिकेट ज्यादा फेमस खेल नहीं है, इसलिए वहां के लोग विराट कोहली को उतना नहीं जानते। इंटरव्यू के दौरान लिजलैज ने विराट कोहली का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर का फोटो लाइक करने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था और न ही वह किसी तरह की पब्लिसिटी चाहते थे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विराट कोहली की छवि खराब करने की कोशिश न करें। लिजलैज ने विराट को 'एशिया का मेसी और रोनाल्डो' तक बताया। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब लिजलैज ने दावा किया कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ गलत बातें बोलने के लिए पैसे ऑफर किए थे। उन्होंने कहा, "कुछ लोग चाहते थे कि मैं कोहली पर कीचड़ उछालूं और ऐसी बातें कहूं जो उन्होंने कभी की ही नहीं। मैं ऐसा क्यों करूंगी? वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।"
लिजलैज ने बताया कि इस पूरे विवाद के बाद उनके करियर को काफी फायदा हुआ है। उन्हें कई रियलिटी शो, ब्रांड प्रमोशन और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है, तो वह जरूर करना चाहेंगी।

