Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भिवानी : हैंडबॉल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

खेलों का हब गांव प्रेमनगर में लड़कियों की हैंडबॉल खेल नर्सरी के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया गया। ट्रायल सरपंच राजेश कुमार, ग्राम विकास शिक्षा समिति के प्रवक्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश बूरा व हैंडबॉल कोच मनजीत सिंह की देखरेख में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
खेलों का हब गांव प्रेमनगर में लड़कियों की हैंडबॉल खेल नर्सरी के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया गया। ट्रायल सरपंच राजेश कुमार, ग्राम विकास शिक्षा समिति के प्रवक्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल रमेश बूरा व हैंडबॉल कोच मनजीत सिंह की देखरेख में हुआ। ट्रायल में 42 लड़कियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। गांव प्रेमनगर में फुटबॉल खेल नर्सरी, हॉकी नर्सरी सहित एथलेटिक्स अभ्यास पहले से ही चल रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन करीब 200 खिलाड़ी अभ्यास करते है।ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रेस प्रवक्ता रमेश बूरा ने बताया कि सरकार, विधायक कपूर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के सहयोग और सरपंच राजेश कुमार के प्रयत्नों से गांव प्रेमनगर खेलों का हब बना हुआ है।

सरपंच राजेश कुमार ने चयनित बालिकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा समिति के प्रधान जोगेंद्र सिंह, महासचिव व कार्यकारी प्रधान जयवीर बरववर, सरपंच राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा, मास्टरर राज सिंह घणघस मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×