Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बीसीबी का आईसीसी पर दबाव, टी20 विश्व कप मैचों के स्थल बदलने की फिर मांग

विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज आईसीसी को दूसरा पत्र लिखकर टी20 विश्व कप के लिये भारत आने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश को कोलकाता में तीन तथा मुंबई में एक मैच खेलना है।

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर रखने के फैसले के बाद बांग्लादेश ने विश्व कप खेलने भारत आने से इनकार कर दिया। क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरूल से मशविरे के बाद बीसीबी ने आईसीसी को फिर पत्र लिखा है। आईसीसी जानना चाहती थी कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंतायें हैं और बीसीबी ने इससे अवगत कराया है। उन्होंने पत्र के ब्यौरे के बारे में नहीं बताया।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक इस पर चुप्पी साध रखी है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से पूछा है कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या आशंकाएं हैं। समझा जाता है कि बीसीबी खुद इस मसले पर बंटा हुआ है। बोर्ड का एक गुट नजरूल के कट्टर रवैये का पक्षधर है तो दूसरा गुट आईसीसी और बीसीसीआई से बातचीत का विकल्प खुला रखना चाहता है।

Advertisement

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के बाद मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर रखने का फैसला किया गया। आईसीसी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है कि बांग्लादेश के मैच अन्यत्र कराये जाएंगे। बीसीबी ने हालांकि दावा किया है कि आईसीसी ने सुरक्षा को लेकर उसकी आशंकाओं का आकलन करने में उसके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

Advertisement
×