Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Barnawapara Wildlife Sanctuary : मैच से पहले सूर्यकुमार और अन्य ने लिया जंगल सफारी का आनंद, वन्यजीवों को करीब से देखा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके कुछ साथी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभयारण्य के दौरे के दौरान सूर्यकुमार के साथ विकेटकीपर संजू सैमसन, बल्लेबाज रिंकू सिंह, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी थे। यह अभयारण्य राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 90 किमी दूर स्थित है। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को फेसबुक पर खिलाड़ियों के दौरे की तस्वीरें साझा कीं।

Advertisement

कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया। अपनी जंगल सफारी के दौरान, उन्होंने अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता का अनुभव किया और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद लिया।

Advertisement

तस्वीरों में भारतीय खिलाड़ियों को खुली जीप में अभयारण्य में यात्रा करते और वाहन के पास फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को है।

Advertisement
×