Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक पांचवां टेस्ट 5 विकेट से जीता, एशेज की अपने नाम 

ऑस्ट्रेलिया ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद गुरुवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके एशेज श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। पहली पारी में 384 रन बनाने वाली इंग्लैंड...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के जेक वेदरल्ड के विकेट की अपील के बाद अंपायर से बहस करते ने ब्रायडन कार्स को रोकते हुए। -रॉयटर्स
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद गुरुवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल करके एशेज श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। पहली पारी में 384 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम जैकब बेथेल के 154 रन के बावजूद खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 342 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला।      लगातार विकेट गिरने और एक विवादास्पद डीआरएस समीक्षा के बाद तनाव बढ़ता गया, लेकिन एलेक्स कैरी ने विजयी रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 31.2 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। कैरी 16 रन और कैमरन ग्रीन 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंग्लैंड में पांचवें दिन सुबह अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 302 रन से आगे बढ़ाई और 40 रन जोड़कर अपने बाकी बचे दोनों विकेट गंवाए। मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
 
डीआरएस पर विवाद
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत तेज गति से की और पहले ओवर में ही 10 रन बना लिए, जिसमें ट्रैविस हेड के दो चौके भी शामिल थे, जिन्होंने इस श्रृंखला तीन शतक लगाए। हेड 29 रन बनाकर सीमा रेखा के पास कैच आउट हो गए। पहली पारी में 163 रन बनाने वाले हेड को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में कुल 629 रन बनाए। उनके साथी सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को 16 रन के निजी योग पर विवादास्पद डीआरएस निर्णय से जीवनदान मिला। उन्होंने टोंग की गेंद पर आउट होने से पहले 34 रन बनाए। निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) ने श्रृंखला के आखिरी दिन भी इंग्लैंड का साथ नहीं दिया। जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन था तब वेदरल्ड ने ब्रायडन कार्स की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच दे दिया, लेकिन अंपायर अहसान रजा ने अपील ठुकरा दी। इसके बाद इंग्लैंड ने डीआरएस लिया। डीआरएस तकनीक से ऐसा प्रतीत हुआ कि जब गेंद वेदरल्ड के बल्ले के निचले हिस्से से गुजरी और विकेटकीपर तक पहुंची, तब हल्की सी सरसराहट हुई। लेकिन टीवी अंपायर कुमार धर्मसेना ने माना कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि गेंद बल्ले को स्पर्श करके गई थी। स्टेडियम की स्क्रीन पर डीआरएस रिप्ले देखने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी स्तब्ध रह गए। कार्स अंपायर रजा से बहस करने लगे जिसके बाद स्टोक्स को हस्तक्षेप करके उन्हें दूर हटाना पड़ा। स्टोक्स ने शांत भाव से अंपायर के पास जाकर निर्णय प्रक्रिया पर चर्चा की और खेल जारी रखा।
उस्मान ख्वाजा का आखिरी टेस्ट 
 
यह 39 वर्षीय उस्मान ख्वाजा का आखिरी टेस्ट मैच था और इस तरह से उन्होंने जीत के साथ संन्यास लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर एशेज पहले ही अपने नाम सुरक्षित कर ली थी। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत हासिल की थी। स्टीव स्मिथ (12) के विल जैक्स की गेंद पर आउट होने के बाद ख्वाजा क्रीज पर आए। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 92 रन था। पिच की ओर जाते समय इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से हाथ मिलाया और फिर अपने साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को गले लगाया। उन्होंने रिवर्स स्वीप से चौका लगाकर अपना खाता खोला और फिर दो रन लिए। कुछ देर बाद ही ख्वाजा ने जोश टोंग की गेंद अपने विकटों पर खेल दी। इस तरह से उनकी आखिरी पारी सात गेंदों तक चली और उन्होंने सिर्फ छह रन बनाए। उन्होंने मैदान पर बने ‘थैंक यू उज़ी' के साइन के सामने घुटने टेककर जमीन को चूमा और 88 टेस्ट मैचों के बाद आखिरी बार पवेलियन लौट गए।
Advertisement
×