Asian Games Hockey : भारत ने 10-0 से जीतकर बांग्लादेश को दी मात, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आखिरी ग्रप मैच में बांग्लादेश को 10 . 0 से हराया
Advertisement
Asian Games Hockey : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय फॉर्म बरकरार रखते हुए सोमवार को पूल ए के आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10 . 0 से हराया। भारत पूल ए में शीर्ष पर रहा और अब एक अक्टूबर को सेमीफाइनल में सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ( 27वां और 40वां मिनट), शिलानंद लाकड़ा ( 44वां और 45वां) ने दो दो गोल किये जबकि अभिषेक ( तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1, दक्षिण कोरिया को 8 . 2, सिंगापुर को 7 . 0 और जापान को 2 . 0 से हराया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

