Asian Games 2026 : डेब्यू में पारितोष का शानदार प्रदर्शन, Puyo Puyo Esports के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
एशियाई खेल: पारितोष पूयो पूयो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में
Advertisement
Asian Games 2026 : भारत के पारितोष ने वीरवार को यहां एशियाई खेलों की पूयो पूयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वह ग्रुप बी में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पदार्पण कर रहे पारितोष ने अपने अभियान की शुरुआत मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड पर 3-0 की जीत के साथ की।
इसके बाद उन्होंने सिंगापुर के कोह मुन जून जस्टिन को 3-2 से हराया। पूयो पूयो एक पहेली आधारित वीडियो गेम है। हालांकि पारितोष को चीनी ताइपे के जू आंग कुओ के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और वह थाईलैंड के तानारक वोंगकितिकुन से भी 2-3 से हार गए। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

