Asian Games 2026: लवलीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, एशियाई खेलों में लगातार दूसरा पदक पक्का किया
Asian Games 2026: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को यहां दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का किया। टूर्नामेंट में...
Advertisement
Asian Games 2026: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को यहां दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का किया।
टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही लवलीना ने सियोंग को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया। असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।
Advertisement
लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Advertisement
Advertisement
×

