Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026: भारत की पुरुष-महिला स्क्वॉश टीमों ने चीन को हराकर एशियाई खेलों में जीत से आगाज किया

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए में चीन को 3-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए पूल सी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए में चीन को 3-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए पूल सी के मुकाबले में चीन को 2-1 से मात दी। पुरुष टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सूरज चंद, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर भारत को लगातार तीन मैचों में जीत दिलाई। सूरज ने 30 मिनट में डू शाओचियान को 11-4, 11-3, 12-10 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। शुरुआती दो गेम आसानी से जीतने के बाद तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली।

Advertisement

डू ने गेम प्वाइंट हासिल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखते हुए 12-10 से गेम और मैच अपने नाम किया। इसके बाद चोटरानी ने यू हाइजेन को 11-5, 11-5, 11-3 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने 20 मिनट से भी कम समय में मुकाबला अपने नाम किया। सेंथिलकुमार ने झोउ पेंगलिन को 11-3, 11-2, 11-4 से हराकर भारत की 3-0 से जीत पूरी की।

Advertisement

महिला टीम को हालांकि शुरुआती झटके के बाद वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। समीना रियाज ने जियुआन यिन के खिलाफ दो गेम की बढ़त गंवा दी और उन्हें पांच गेम के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

भारत के पूर्व एशियाई खेल हॉकी स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन मोहम्मद रियाज की बेटी समीना ने शुरुआती दो गेम जीते, लेकिन मुकाबला अपने पक्ष में नहीं कर सकीं। वह 41 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में 11-8, 11-6, 9-11, 9-11, 12-14 से हार गईं। इसके बाद तन्वी खन्ना ने झांग युनिंग को 11-3, 11-5, 11-5 से हराकर भारत की वापसी कराई।

उन्होंने सिर्फ 17 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने इसके बाद लियू जियी को 22 मिनट में 12-10, 11-4, 11-6 से हराकर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।

Advertisement
×