Asian Games 2026: रिकर्व तीरंदाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन, धीरज, नीरज और कुमकुम क्वार्टर फाइनल में
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा नीरज चौहान और कुमकुम मोहोद अनिल ने एशियाई खेलों में मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। प्री-क्वार्टर फाइनल में नीरज ने...
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मदेवरा नीरज चौहान और कुमकुम मोहोद अनिल ने एशियाई खेलों में मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
प्री-क्वार्टर फाइनल में नीरज ने दक्षिण कोरिया के 22 वर्षीय किम जे डिओक को 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। किम तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। नीरज ने मुकाबला 30-28, 29-29, 29-30, 29-29, 29-27 के स्कोर से अपने नाम किया। धीरज ने चीनी ताइपे के चेंग ह्सियांग-हुई को 6-2 से मात दी। धीरज ने 29-27, 27-28, 30-28, 29-28 के स्कोर से जीत दर्ज की।
क्वार्टर फाइनल में धीरज का सामना उज्बेकिस्तान के अमिरखोन सादिकोव से होगा, जबकि नीरज चौहान भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। धीरज ने अंतिम 32 में फिलीपींस के गिरविन कलन निगेल गार्सिया को 6-0 से हराया था। नीरज ने इंडोनेशिया के रियाउ ईगा अगाता सालसाबिला को 6-4 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
महिला रिकर्व के प्री-क्वार्टर फाइनल में कुमकुम मोहोद अनिल ने बांग्लादेश की साइमा सलाह उद्दीन को 6-0 (29-26, 28-26, 27-26) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कीर्ति हालांकि को दक्षिण कोरिया की कांग चेयंग के खिलाफ 3-7 (25-28, 28-29, 29-29, 29-28, 26-28) से हार का सामना करना पड़ा और वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।
कीर्ति ने इससे पहले अंतिम 32 मुकाबले में वियतनाम की फुओंग थाओ होआंग को 7-3 (26-26, 27-26, 26-25, 28-29, 28-19) से हराया था, जबकि कुमकुम ने मंगोलिया की उरांतुंगलाग बिशिंदे को 6-0 (29-28, 27-24, 28-23) से शिकस्त दी थी।

