Asian Games 2026: भारतीय महिला स्क्वॉश टीम की शानदार जीत, ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Asian Games 2026: भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले एकल मैच में प्रतिद्वंद्वी के बीच में ही...
Asian Games 2026: भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले एकल मैच में प्रतिद्वंद्वी के बीच में ही हटने के कारण तन्वी खन्ना को विजेता घोषित किया गया।
तन्वी के खिलाफ नरगिस सोल्तानी 5-11, 0-3 से पीछे चल रही थीं, तभी उन्होंने मुकाबले से हटने का फैसला किया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकीं अनाहत सिंह ने फेरेश्तेह इघतेदारी को 3-0 से हराकर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
अनाहत ने मुकाबला 11-5, 11-4, 11-7 से अपने नाम किया। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने तीसरे एकल मुकाबले में नजमेह बौशेहरिजादेह को 3-0 (1-1, 11-3, 11-9) से मात देकर भारत की 3-0 की जीत पूरी की।
भारत ने पूल सी में अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में चीन और जापान को भी हराया था। इस तरह भारतीय टीम ग्रुप तालिका में शीर्ष पर रही। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बुधवार को सिंगापुर से होगा।

