Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026 : मैंने साबित कर दिया... प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर रेस में जीता कांस्य पदक

प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर में जीता कांस्य पदक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Asian Games 2026 : भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

ईरान की जहरा जारेई मनौजान ने 52.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय धाविका किरण पहल 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। प्राची ने अब अपना ध्यान चार गुणा 400 मीटर रिले पर केंद्रित कर लिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतकर उन्होंने अपनी क्षमता साबित कर दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''यह पदक मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि लोग लगातार मुझसे कहते रहे हैं कि मैं केवल रिले स्पर्धाओं में ही पदक जीत सकती हूं। आज मैंने साबित कर दिया है कि मैं व्यक्तिगत 400 मीटर स्पर्धा में भी पदक जीत सकती हूं, और वह भी एशियाई खेलों में।'' शनिवार को बारिश के बीच आयोजित प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैंने कई बार बारिश में दौड़ने का प्रशिक्षण लिया है इसलिए मेरे लिए ये परिस्थितियां नयी नहीं थीं।''

Advertisement
×