Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026: पुरुषों की फॉइल तलवारबाजी में हेमाश-सचिन ने नॉकआउट दौर में बनाई जगह

Asian Games 2026: भारतीय तलवारबाज हेमाश सनासाम और सचिन ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई। हेमाश अंतिम 32...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Asian Games 2026: भारतीय तलवारबाज हेमाश सनासाम और सचिन ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने-अपने पूल में तीन-तीन जीत और दो-दो हार के साथ अंतिम 32 दौर में जगह बनाई।

हेमाश अंतिम 32 के मुकाबले में कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव से भिड़ेंगे जबकि सचिन का सामना कजाखस्तान के एक अन्य खिलाड़ी तिमोफे सेम्योनोव से होगा। दोनों भारतीयों के लिए दिन मिलाजुला रहा और वे अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रहे।

Advertisement

हेमाश को अपने शुरुआती मुकाबले में सिंगापुर के रफेल जुआन कांग टैन से 2-5 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने जापान के ईमुरा काजुकी को 5-1 और फिलिपींस के सैमुएल ट्रैंक्विलान को 5-2 से हराया। इसके बाद उन्हें मकाऊ के चियोंग चोंग कियो के खिलाफ 2-5 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने ओमान के सईद अल शुऐबी को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया।

Advertisement

सचिन ने पाकिस्तान के बरयाल खान को 5-0 से हराकर शुरुआत की लेकिन चीनी ताइपे के चेन चिह चीह से 2-5 से हार गए। इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के गालिम नुरुमोव को 5-3 से हराया लेकिन दक्षिण कोरिया के यून जियोंगह्युन के खिलाफ 0-5 से हार गए।

सचिन ने मंगोलिया के चिंगिस नारमंदाख को 5-1 से हराकर पूल चरण का समापन किया और तीन जीत तथा दो हार के साथ अंतिम 32 में जगह बनाई।

Advertisement
×